ऐप
Home » पटना » RJD विधायक सुदय यादव की पत्नी के गले से खींची सोने की चेन, तेजस्वी ने कहा, कानून-व्यवस्था नीलाम

RJD विधायक सुदय यादव की पत्नी के गले से खींची सोने की चेन, तेजस्वी ने कहा, कानून-व्यवस्था नीलाम


RJD MLA Suday Yadav: बिहार की राजधानी पटना में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस बस मूक दर्शक बनकर बैठी है। कुछ ऐसा ही हुआ मॉर्निंग वॉक करने पहुंची आरजेडी विधायक की पत्नी रिंकी देवी के साथ। बदमाशों ने उनके गले से चेन नोच लिया और फरार हो गए। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस पर तंज कसा है।

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच, गुरुवार को राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी से अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना तब घटी जब विधायक की पत्नी सुबह अपने आवास से बाहर टहलने निकली थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी देवी अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह सचिवालय थाना क्षेत्र के अटल पथ पर टहल रही थीं।

बदमाशों की करतूत

उन्होंने कहा कि तभी एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विधायक की पत्नी ने यह जरूर कहा कि पटना सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने निकलती हैं और आज भी टहलने निकली थीं तभी यह घटना हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वहां पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन थी। उससे दूर कुछ निकलने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उनके गले में खरोंच भी आ गई है।

पुलिस ने लिया एक्शन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। घटना के बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह नीलाम हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था को अपराधियों के हाथों नीलाम कर दिया है।


loader-image
Lucknow, IN
10:24 am, Jul 4, 2025
temperature icon 30°C
mist
84 %
1000 mb
9 mph
Wind Gust: 0 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:17 am
Sunset: 7:04 pm
Hourly Forecast
11:30 am
temperature icon
30°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 999 mb 0 mm/h
2:30 pm
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 7 mph 72% 998 mb 0 mm/h
5:30 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 997 mb 0 mm/h
8:30 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 48% 997 mb 0 mm/h
11:30 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 50% 998 mb 0 mm/h
2:30 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 53% 997 mb 0 mm/h
5:30 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 5 mph 56% 997 mb 0 mm/h
8:30 am
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 49% 998 mb 0 mm/h