ऐप
Home » भोपाल » भोपाल म्यूजियम से 15 करोड़ के सिक्के चुराने का ऐसे बनाया प्लान

भोपाल म्यूजियम से 15 करोड़ के सिक्के चुराने का ऐसे बनाया प्लान


भोपाल के स्टेट म्यूजियम में चोरी की एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। यहां एक चोर ने करोड़ों रुपये के सिक्के और अन्य कीमती सामान अपने बैग में भर लिए थे, लेकिन वह 25 फीट ऊंची दीवार पार नहीं कर पाया और पकड़ा गया। उसने बताया कि वह अपने बेटे के साथ कई बार म्यूजियम आ चुका है और उसके बाद इस चोरी को अंजाम देने की कोशिश की थी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्टेट म्यूजियम से लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के पुरातात्विक महत्व के सिक्के और अन्य सामान चोरी करने वाला चोर 25 फीट ऊंची दीवार नहीं फांद सका और पकड़ा गया। इस प्रकार म्यूजियम में एक बड़ी चोरी होने से बच गई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे धूम फिल्म देखकर म्यूजियम से चोरी करने का विचार आया था। म्यूजियम में चोरी की योजना बनाने के बाद वह कई बार अपने बेटे के साथ म्यूजियम आ चुका था। इतना ही नहीं, दीवार फांदने के लिए उसने खंभे पर चढ़ने की प्रैक्टिस भी की थी।

चोर ने बताया कि उसने रविवार की दोपहर टिकट लेकर स्टेट म्यूजियम में प्रवेश किया था, जिसके बाद वह सीढ़ियों के नीचे छिप गया था। कुछ घंटों बाद जब म्यूजियम बंद हो गया, तब वह बाहर निकला। उसने देखा कि बाहर कुछ होमगार्ड और प्राइवेट गार्ड गश्त कर रहे थे। चोरी करने के बाद उसने लगभग 25 फीट ऊंची दीवार कूदने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। पुलिस को शक है कि म्यूजियम में लगे सीसीटीवी कैमरे और अलार्म बंद थे और दरवाजे कमजोर थे, इसलिए आरोपी ने इतनी आसानी से घटना को अंजाम दे दिया।

मंगलवार की सुबह जब म्यूजियम के कर्मचारी काम पर पहुंचे, तो कमरों के टूटे ताले और खाली बॉक्स देखकर वे घबरा गए। उन्होंने तुरंत श्यामला हिल्स पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस जब म्यूजियम पहुंची तो देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए थे, जिनमें सोने-चांदी के पुरातात्विक आभूषण और सिक्के समेत अन्य सामग्री रखी थी। म्यूजियम के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार शाम को म्यूजियम बंद कर दिया गया था। सोमवार को अवकाश के कारण म्यूजियम बंद रहता है, इसलिए म्यूजियम के अंदर सभी कमरों में ताला लगा दिया गया था और सील कर दिया गया था।

आरोपी बिहार के गया का निवासी है

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले म्यूजियम परिसर में सभी गेटों पर ताले लगवाए और कई टीमों ने पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी घायल अवस्था में मिला, जो 25 फीट की दीवार फांदने में असमर्थ रहा था। पुलिस ने आरोपी से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम विनोद यादव बताया। उसने कहा कि वह बिहार के गया जिले का निवासी है। उसके पास से एक थैला मिला, जिसमें राज्य म्यूजियम से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के समेत अन्य सामग्री मिली, जिनकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

चोर के पास से क्या मिला?

आरोपी चोर के पास से सोने और अन्य धातु के गुप्त काल से लेकर मुगल काल तक के छोटे-बड़े कुल 98 सिक्के, चांदी के छोटे-बड़े कुल 75 सिक्के, तांबे के छोटे-बड़े कुल 38 सिक्के, एक सोने का मेडल और 12 मिश्रित धातु के छोटे-बड़े मैडल, रायल गैलरी के चांदी व मिश्रित धातु के बेशकीमती आर्टिकल मिले, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये है।


loader-image
Lucknow, IN
4:45 am, Jul 4, 2025
temperature icon 27°C
overcast clouds
100 %
998 mb
7 mph
Wind Gust: 0 mph
Clouds: 100%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:17 am
Sunset: 7:04 pm
Hourly Forecast
5:30 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 100% 999 mb 0 mm/h
8:30 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 13 mph 84% 999 mb 0 mm/h
11:30 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 998 mb 0 mm/h
2:30 pm
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 41% 996 mb 0 mm/h
5:30 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 8 mph 43% 995 mb 0 mm/h
8:30 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 6 mph 48% 997 mb 0 mm/h
11:30 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.2 mm 20% 6 mph 52% 998 mb 0 mm/h
2:30 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 54% 996 mb 0 mm/h